السبت، 21 يناير 2023

बच्चों के बर्तन धोने में क्या हर्ज, हम भी धो लेते हैं... ABSA देवबन्द


    देवबंद (सहारनपुर) : खेड़ामुगल इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन के बाद बर्तन धोते स्कूली बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें मासूम बच्चे स्कूल परिसर में लगे सरकारी हैंडपंप पर कड़ाके की ठंड में बर्तन धोते नजर आ रहे हैं. इस संबंध में नागल एबीएसए ने कहा कि बर्तन खुद धोते हैं तो क्या हुआ। हम भी धोते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने जांच कराने की बात कही है। खेड़ामुगल के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले मासूम बच्चों से ठंड के मौसम में मध्याह्न भोजन के बाद बर्तन धुलवाए जा रहे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि स्कूल परिसर में लगे हैंडपंप पर कई बच्चे बच्चियां खाने की थाली धो रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ बच्चे बर्तन धोकर ले जाते भी नजर आते हैं, वहीं वहां मौजूद रसोइया का कहना है कि हम बच्चों से कभी बर्तन नहीं धुलवाते हैं।

बच्चों के बर्तन धोने में क्या हर्ज, हम भी धो लेते हैं... ABSA देवबन्द Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji