الاثنين، 6 فبراير 2023

प्रत्येक जिले के तीन बीआरसी BRC एवं विद्यालयों का निरीक्षण 20 मार्च तक पूर्ण किए जाने हेतु टीम गठित,

प्रत्येक जिले के तीन बीआरसी BRC एवं विद्यालयों का निरीक्षण 20 मार्च तक पूर्ण किए जाने हेतु टीम गठित, 



विकासखण्ड स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों /कार्यक्रमों का क्रियान्वयन तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में अवमुक्त की गयी धनराशि का वित्तीय वर्ष में उपभोग किये जाने की समीक्षा हेतु ब्लाक संसाधन केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किये जाने हेतु दो सदस्यीय टीम का गठन 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत निपुण भारत के लक्ष्य की प्राप्ति एवं विद्यालयों में 19 मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं का संतृप्तीकरण किया जाना शासन की प्राथमिकताओं में है । इस सम्बन्ध में शासनादेश संख्या-1358/68-5-2022-182 / 2021 दिनांक 27.06.2022 सार्वभौमिक मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्राप्त करने तथा कक्षा - 3 तक सभी बच्चों को पढ़ने-लिखने एवं संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की अपेक्षित योग्यता प्राप्त करने के सम्बन्ध में निर्गत किया गया है। इसी प्रकार प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में लक्षित 19 मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं से आच्छादित किये जाने हेतु प्राथमिकता प्रदान करने के सम्बन्ध में शासनादेश संख्या - नि0का0/ स०शि० / ऑ०का० / 862 / 2022-23 दिनांक 20.05.2022 प्रेषित किया गया है।

उपर्युक्त परिप्रेक्ष्य में बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अन्तर्गत विकासखण्ड स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों/कार्यक्रमों का क्रियान्वयन तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में अवमुक्त की गयी धनराशि का वित्तीय वर्ष में उपभोग किये जाने की समीक्षा हेतु ब्लाक संसाधन केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किये जाने हेतु दो सदस्यीय टीम का गठन निम्नवत् किया जाता है :-

चयनित ब्लॉक एवं निरीक्षणकर्ताओ की सूची देखें













प्रत्येक जिले के तीन बीआरसी BRC एवं विद्यालयों का निरीक्षण 20 मार्च तक पूर्ण किए जाने हेतु टीम गठित, Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji