الخميس، 9 مارس 2023

13 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022 के मध्य विशेष निरीक्षण एवं अनुश्रवण किए जाने के सम्बन्ध में महानिदेशक महोदय का आदेश जारी।

13 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022 के मध्य विशेष निरीक्षण एवं अनुश्रवण किए जाने के सम्बन्ध में महानिदेशक महोदय का आदेश जारी।

बेसिक शिक्षा में आमूल चूल परिवर्तन लाने के उद्देश्य से महानिदेशक श्री विजय किरन आनंद जिस प्रतिबद्धता के साथ दिन प्रतिदिन नए आदेश जारी कर रहे रहे हैं, उससे प्रदेश में शिक्षा की छवि बेहतर हुई है। वहीं शिक्षकों की लेट लतीफी के कारण उन्होंने दिनांक 13-03-2023 से 31-03-2023 के मध्य सभी जनपदों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया है।

विशेष रूप से चलाए जाने वाले निरीक्षण अभियान में विद्यालयों में छात्र-छात्रओं एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, 1 अप्रैल, 2023 से प्रारम्भ हो रहे नवीन शैक्षिक सत्र हेतु पाठ्य-पुस्तकों की आपूर्ति की स्थिति, मध्यान्ह भोजन योजना से आच्छादित शासकीय विद्यालयों के साथ-साथ सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं मदरसों में अध्ययनरत छात्र - छात्राओं को प्रतिदिन भोजन का वितरण, नामांकन के सापेक्ष एम०डी०एम० पंजिका में प्रविष्टियों का अंकन एवं दैनिक अनुश्रवण प्रणाली (IVRS) पर दी गई सूचना में एकरूपता का परीक्षण, सहायता प्राप्त विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष मध्यान्ह भोजन योजना से आच्छादित छात्र-छात्राओं हेतु विगत 06 माह में उपलब्ध कराये गये खाद्यान्न एवं परिवर्तन लागत का अभिलेखीय परीक्षण, आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालय में स्वच्छ जल, शौचालय / मूत्रालय, दिव्यांग शौचालय का निर्माण, टाइलीकरण, सबमर्सिबल पम्प की उपलब्धता, विद्युतीकरण, विद्यालय में निपुण - भारत मिशन की गतिविधियों का संचालन आदि का गहन रूप से निरीक्षण करने का निर्देश सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है।

आदेश देखें 


13 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022 के मध्य विशेष निरीक्षण एवं अनुश्रवण किए जाने के सम्बन्ध में महानिदेशक महोदय का आदेश जारी। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji