परिषदीय परीक्षाएं : अव्यस्थाओं के बीच आरंभ हुई परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा 2023
परिषदीय परीक्षाएं : अव्यस्थाओं के बीच आरंभ हुई परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा 2023
लखनऊ : जहां एक तरफ बेसिक स्कूलों का कायाकल्प कर स्कूलों की बुनियादी संरचना और शैक्षिक दशा को सुधारने के लिए नई नई योजनाओं को असली जमा पहनाया जा रहा है, वही जब बेसिक स्कूलों की परीक्षा का समय आता है तब न तो समय से परीक्षाओं का बजट ही आता है और न ही प्रश्न पत्र मिल पाता है। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को पहले दिन की परीक्षा भारी अव्यवस्था के बीच शुरू हुई। दूसरी पाली में जूनियर खेलकूद व शारीरिक शिक्षा का प्रश्न पत्र नहीं मिलने पर शिक्षकों ने ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर बच्चों की परीक्षा कराई। वहीं, बारिश के कारण करीब 20 फीसदी बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे। पिछले सत्र की तरह इस बार भी परीक्षा की उत्तरपुस्तिका व अन्य सामग्री का बजट विभाग द्वारा नहीं दिया गया। जबकि पिछले वर्ष का पैसा अभी तक खाते में भी भेजा गया है। शिक्षकों ने स्वयं सामग्री खरीदी और परीक्षा संपन्न कराई।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रविवार शाम तक कई स्कूलों को प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए थे। अधिकारियों ने सुबह बीआरसी से प्रश्नपत्र प्राप्त करने के निर्देश जारी किए गए थे। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे बारिश में भीगकर शिक्षक सबसे पहले प्रश्नपत्र लेने बीईओ कार्यालय पहुंचे। वहां भी सभी कक्षाओं के प्रश्नपत्र नहीं मिले। आधे अधूरे प्रश्न पत्र प्राप्त करने के बाद स्कूल जाकर परीक्षाएं करायीं।

Comments
Post a Comment
Thanks for showing love.