गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को बच्चों के बीच कबड्डी, योग, खो खो व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप गोरखपुर मंडल ने 173 अंकों के साथ पहले स्थान की बाजी मारने सफल रहा। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। बच्चों ने स्वागत गीत, लोक नृत्य और जिम्नास्टिक की शानदार प्रस्तुति दी।
प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में खेल की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों की मदद भी ली जाएगी। स्कूलों में खेल सामग्री, खेल का मैदान विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र निजी क्षेत्र से सीएसआर फंड के लिए प्रयास किए जाएंगे। स्कूलों के खेल शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने के लिए रिफ्रेशर कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। स्पोर्ट्स कॉलेज की प्राचार्य मुद्रिका पाठक ने स्कूलों में खेलों के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया.
Home /
NEWS /
बेसिक शिक्षा /
राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न। खेल शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने को कोर्स शुरू होंगे - प्रमुख सचिव
الخميس، 16 مارس 2023