الأحد، 12 مارس 2023

PAN CARD को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। आज ही लिंक करें अपने पैन को आधार को।

PAN CARD को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। आज ही लिंक करें अपने पैन को आधार को।

भारत सरकार के आयकर विभाग ने समय समय पर पर पैन को आधार से लिंक करने का निर्देश दिया है, बावजूद बहुत सारे लोगों ने अपने पैन को आधार से लिंक नही कराया है। वही आयकर विभाग ने इसकी आखिरी तारीख को बढ़ाते हुए 31 मार्च 2023 तक कर कर दिया है। इसके बाद जिन लोगों के पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं होंगे उन्हें निष्क्रिय कर दिया जाएगा। मतलब पैन कार्ड रद्दी के समान हो जाएगा। इसलिए अगर आपने अभी तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है तो इस काम को तुरंत पूरा कर लें।  क्योंकि बिना पैन के आप वित्त से जुड़े कोई काम नहीं कर पाएंगे।

आयकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई 31 मार्च 2023 तक अपने आधार और पैन को लिंक नहीं करता है तो उसका पैन निष्क्रिय हो जाएगा।

अपने PAN को आधार से  लिंक करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर जाकर स्टेटस देखे और लिंक करें

चेक करने की पहली विधि

STEP : 1

सबसे पहले आप नीचे दी गई वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।

https://www.pan.utiitsl.com/panaadhaarlink/forms/pan.html/panaadhaar

STEP : 2

लिंक खुलने पर अपना पैन नंबर व जन्मतिथी भरें। उसके बाद Enter Captcha कोड डालें फिर Submit पर क्लिक करें.

अगर लिंक होगा तो Already Link बता देगा. और नहीं तो अनलिक बताएगा।

चेक करने की दूसरी विधि

आपका पैन आपके आधार से लिंक है या नहीं इस लिंक से चेक करें

https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/link-aadhaar-status

PAN CARD को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। आज ही लिंक करें अपने पैन को आधार को। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji