69 हजार शिक्षक भर्ती:19 हजार सीटों के आरक्षण के मुद्दे पर अब अगली सुनवाई 29 मई को होगी।

69 हजार शिक्षक भर्ती:19 हजार सीटों के आरक्षण के मुद्दे पर अब अगली सुनवाई 29 मई को होगी।


69 हजार शिक्षक भर्ती:19 हजार सीटों के आरक्षण के मुद्दे पर अब अगली सुनवाई 29 मई को होगी।

लखनऊ: उनहत्तर हजार शिक्षक भर्ती मामले से जुड़े 19 हजार सीटों पर हुए चयन में एकल पीठ के फैसले को आरक्षण के मुद्दे पर चुनौती देने वाली विशेष अपील पर अब यह सुनवाई 29 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में होगी। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मनीष कुमार की खंडपीठ ने गुरुवार को यह आदेश, खुद को आरक्षण पीड़ित बताने वाले 13 अभ्यर्थियों की विशेष अपील पर दिया। कोर्ट ने अगली सुनवाई से पहले इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार से जानकारी मांगी है।

अपील दायर करने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि इस भर्ती में 19,000 सीटों पर आरक्षण का घोटाला हुआ है। बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 और आरक्षण नियमावली 1994 का उल्लंघन कर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की इस भर्ती में ठीक तरह से ओवरलैपिंग नहीं कराई गई है, जोकि गलत है। जिला आवंटन सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के गुणांक, कैटेगरी, सब कैटेगरी आदि को छिपाकर भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कर दिया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

VEER GATHA PROJECT : वीर गाथा प्रोजेक्ट के अंतर्गत विभिन्न स्तर की प्रतियोगिता कराकर बच्चों को सम्मानित किए जाने के सम्बन्ध में।

माह जुलाई 2023 में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु बेसिक शिक्षा विभागों के कार्यों एवं दायित्वों का निर्धारण किये जाने के सम्बन्ध में।

ट्रंप ने दिखाई आंख तो यूक्रेन-यूरोप का 'कंधा' बना चीन, आपदा में अवसर की तलाश में जिनपिंग!

पीएमश्री स्कूलों में 15 दिसम्बर से 30 दिसम्बर के बीच वार्षिक उत्सव (Annual Day), स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु ₹1600 की नयी ग्रांट का आदेश जारी, देखें सामग्री विवरण की पूरी सूची [New Grant 2022-23]

UP Board Examination : वर्ष 2024 की हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम (सामान्य) जारी, क्लिक करके देखें परीक्षा कार्यक्रम की समय सारणी।

फेस रिकॉग्निशन आधारित उपस्थिति प्रणाली के माध्यम से शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति के पायलेट प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक के सम्बन्ध में आदेश व जिला वार स्थिति