الاثنين، 22 مايو 2023

उपस्थिति लॉक : उपस्थिति लॉक करते समय इन निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, उसके बाद ही अटेंडेंस लॉक करें।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सितंबर 2021 से मानव सम्पदा पोर्टल पर शिक्षकों कि हाजिरी भेजने अथवा भरने की प्रक्रिया में निम्नलिखित संशोधन किए गए है, कृपया उपस्थिति लॉक करते समय इन्हें ध्यान पूर्वक पढ़ें उसके बाद ही आगे बढ़ें।

उपस्थिति लॉक : उपस्थिति लॉक करते समय इन निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, उसके बाद ही अटेंडेंस लॉक करें।

उपस्थिति लॉक ऐसे करें -

1. माह की अटेंडेंस में अब विद्यालय स्तर से शिक्षकों की अस्वीकृत छुट्टियों की जानकारी व अनधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षकों का विवरण ही भेजा जा रहा है, अर्थात स्वीकृत छुट्टी की जानकारी पोर्टल पर नहीं भेजी जाएगी।

2. अस्वीकृत छुट्टी का विवरण भरने के स्थान पर अटेंडेंस ऑप्शन के तहत मानव सम्पदा के लीव मॉड्यूल में दर्ज छुट्टियों की जानकारी को सेव किया जाएगा।

3. अस्वीकृत छुट्टी के विवरण के अतिरिक्त विद्यालय से बिना सूचना के या अनधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षकों का विवरण अटेंडेंस मॉड्यूल के तहत ऐड अनऑथराइज्ड अब्सेंटीज ऑप्शन के तहत भरा जाएगा।

4. समस्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपरोक्त ऑप्शन के तहत अस्वीकृत छुट्टी की जानकारी व अनऑथराइज्ड अब्सेंटीज भरकर व्यू ऑप्शन से माह की अटेंडेंस व्यू करने के पश्चात ही लॉक करेंगे।

5. खण्ड शिक्षा अधिकारी व लेखाधिकारी स्तर की प्रक्रिया पूर्ववत अर्थात पहले जैसा ही बनी रहेगी।

6. अटेंडेंस भरने की प्रक्रियाके तहत सर्वप्रथम एक्सट्रेक्ट लीव ऑप्शन का उपयोग करके छुट्टियों का विवरण सेव (सुरक्षित) करें।

➡️ इसके बाद अगर कोई कर्मचारी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित हो तो ऐड अनऑथराइज्ड अब्सेंटीज ऑप्शन का उपयोग करके उसकी सूचना दर्ज करें। अनधिकृत छुट्टियों को डिलीट किया जा सकता है जिसका ऑप्शन लॉक अटेंडेंस पृष्ठ पर दिया हुआ है।

➡️ सभी प्रविष्टियों को  सावधानीपूर्वक भली भांति जांच लें। जाँचने के उपरांत ही अटेंडेंस लॉक करें।

➡️ अटेंडेंस की रिपोर्ट प्रिंट करने या देखने के लिए व्यू अटेंडेंस ऑप्शन पर जाएँ और अटेंडेस से संबन्धित सूचना का अवलोकन करें।

धन्यवाद 

उपस्थिति लॉक : उपस्थिति लॉक करते समय इन निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, उसके बाद ही अटेंडेंस लॉक करें। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji