الأحد، 7 مايو 2023

बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से होंगी गर्मी की छुट्टियाँ।

बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से होंगी गर्मी की छुट्टियाँ।

विद्यालय समय और अवकाश की पुष्टि के लिए नीचे दिए आदेश को देखें -

📌  बेसिक शिक्षा परिषद अवकाश तालिका वर्ष 2023

📌  टाइम एंड मोशन शासनादेश

🤝  अपने सर जी • इन पोर्टल से जुड़कर ऐसी ही पोस्ट, जानकारियां और आदेश  / शासनादेश पाने के लिए नीचे दिए गये ग्रुप से जुड़ सकते हैं।

🔹 फेसबुक पेज                    🔹फेसबुक ग्रुप

🔹व्हाट्सअप ग्रुप                  🔹ट्विटर

🔹टेलीग्राम

परिषदीय विद्यालयों में 20 मई 2023 से 15 जून 2023 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा, वहीं माध्यमिक विद्यालयों में 21 मई 2023  से 30 जून 2023 तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। गर्मी की छुट्टियों के उपरांत परिषदीय विद्यालय 16 जून 2023 से खुलेंगे और माध्यमिक के विद्यालय 1 जुलाई 2023 से खुलेंगे।

पूर्व के शैक्षिक सत्रों में ऐसा नहीं होता था। पहले 21 मई से स्कूलों में छुट्टियां होती और फिर 1 जुलाई से विद्यालयों का संचालन शुरू होता था। वर्तमान में सर्दियों में छुट्टियाँ 15 दिन की कर दी गई हैं, इसलिए परिषदीय स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां एक पखवाड़े कम कर दी गई हैं। 

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गर्मियों में 26 दिन बंद रहेंगे। कैलेंडर के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 21 मई से लेकर 30 जून तक होंगी। 

छुट्टियों के साथ ही स्कूल खुलने का समय भी शासन द्वारा तय कर दिया गया है। शासन के निर्देश के मुताबिक स्कूल खुलने व बंद होने का समय निम्नवत है -

◾️ग्रीष्मकालीन विद्यालय संचालन -:

   1 अप्रैल 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक

◾️स्कूल खुलने का समय -:

    सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक

◾️शीतकालीन विद्यालय संचालन -:

   1 अक्टूबर 2023 से लेकर 31 मार्च 2024 तक

◾️स्कूल खुलने का समय -:

    सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक 

बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से होंगी गर्मी की छुट्टियाँ। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji