الأحد، 4 يونيو 2023

5 जून को समस्त परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, छात्रों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर लेंगे पर्यावरण संरक्षण की शपथ।

5 जून को समस्त परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, छात्रों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर लेंगे पर्यावरण संरक्षण की शपथ। 



"Mission LiFE" के अन्तर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के सम्बंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रेषित किया गया है।


मिशन लाइफ कार्यक्रम के आयोजन हेतु महत्तवपूर्ण निर्देश -


1. देश में "Mission LiFE" के सम्बंध में समर्थन और जागरूकता के दृष्टिगत दिनांक  05 जून, 2023 को "विश्व पर्यावरण दिवस " के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी होंगे। 


2. दिनांक  05 जून, 2023 को विद्यालय में होने वाली प्रातःकालीन सभा में समस्त छात्रों द्वारा शपथ ली जायेगी।


3. नोडल अधिकारी द्वारा जिले के समस्त बेसिक विद्यालयों में महानिदेशक एवं भारत सरकार के पत्र दिनांक 06 मई, 2023 में की गयी अपेक्षानुसार गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन कराया जायेगा। 


4. कृत कार्यवाही का विवरण (फोटोग्राफ्स व वीडियो सहित) गतिविधि के आयोजन वाले दिन ही भारत सरकार की वेबसाईट (https://www.merilife.org) पर अपलोड किया जायेगा।


5. विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को पूरी दुनिया मे मनाया जाने वाला  कार्यक्रम है, जहां दुनिया भर के लोग जागरूकता फैलाने और पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में एक साथ लेंगे शपथ। 

5 जून को समस्त परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, छात्रों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर लेंगे पर्यावरण संरक्षण की शपथ। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji