الثلاثاء، 22 أغسطس 2023

चन्द्रयान-3 की लैंडिंग का सजीव प्रसारण बच्चों को दिखाने हेतु कल 23 अगस्त की शाम को एक घंटे के लिए खुलेंगे सभी परिषदीय विद्यालय।

चन्द्रयान-3 की लैंडिंग का सजीव प्रसारण बच्चों को दिखाने हेतु कल 23 अगस्त की शाम को एक घंटे के लिए खुलेंगे सभी परिषदीय विद्यालय।

इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट

https://www.isro.gov.in/ 

👆इसरो की ऑफिशियल साइट पर होगा लाइव प्रसारण।

इस दौरान चन्द्रयान-3 की लैंडिंग को प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूली बच्चे टेलीविजन और यूट्यूब चैनल के माध्यम से देखेंगे सीधा प्रसारण।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी निर्देश के बाद प्रदेश की सरकार ने चंद्रयान -3 की लैंडिंग के सजीव प्रसारण लिए स्कूलों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से जारी सर्कुलर में सभी प्राचार्यों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ शाम 5.15 बजे से 6. 15 बजे तक विशेष सभा करायें। सीधा प्रसारण में सम्मिलित होने के लिए विद्यालयों को जरूरी निर्देश जारी करें।

जारी किए गए दिशा निर्देश में बताया गया है चंद्रयान-3 चंद्रमा पर 23 अगस्त को उतरने के लिए तैयार है। यह भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

कल 23 अगस्त 2023 को शाम 06:04 बजे चंद्रमा की सतह पर "चंद्रयान -3" के लैंडिंग का सजीव प्रसारण किया जायेगा। इस सजीव प्रसारण को भारत की स्पेस एजेंसी "इसरो" की ऑफिशियल वेबसाइट एवं इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल तथा डीडी नेशनल चैनल पर किया जाएगा।

भारत के "चंद्रयान-3" का चांद की सतह पर उतरना भारत के लिए एक यादगार पल है, जो न केवल आज के युवाओं में जिज्ञासा को बढ़ाएगा बल्कि उनके मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा।

बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया गया है।

चन्द्रयान-3 की लैंडिंग का सजीव प्रसारण बच्चों को दिखाने हेतु कल 23 अगस्त की शाम को एक घंटे के लिए खुलेंगे सभी परिषदीय विद्यालय। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji