السبت، 1 أبريل 2023

उत्तर प्रदेश समेत देश के 21 राज्यों में कक्षा 1 में प्रवेश की न्यूनतम उम्र 6 वर्ष होगी। शैक्षिक सत्र : 2023-24 में विद्यालय में प्रवेश हेतु आयु वर्ग का विवरण देखें।

उत्तर प्रदेश समेत देश के 21 राज्यों में कक्षा 1 में प्रवेश की न्यूनतम उम्र 6 वर्ष होगी। शैक्षिक सत्र : 2023-24 में विद्यालय में प्रवेश हेतु आयु वर्ग का विवरण देखें।

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर समेत देश के 21 राज्यों ने कक्षा 1 में दाखिले की उम्र 6 साल तय कर दी है। ये सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नवीन शैक्षणिक सत्र 2023-24 से केवल 6 वर्ष या उससे अधिक आयु के छात्रों को कक्षा 1 में प्रवेश देंगे। देशभर के स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिले की एक समान उम्र का सबसे ज्यादा फायदा अभिभावकों को होगा।

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत फरवरी में पहली कक्षा में दाखिले की उम्र 6 साल तय की गई थी। एनईपी के तहत, सभी राज्यों को कक्षा एक में प्रवेश की उम्र बढ़ाकर 6 साल करने का निर्देश दिया गया था। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और मेघालय ने कक्षा एक में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की आयु अनिवार्य कर दी है। इन राज्यों ने अपनी रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय को भेज दी है।

उत्तर प्रदेश समेत देश के 21 राज्यों में कक्षा 1 में प्रवेश की न्यूनतम उम्र 6 वर्ष होगी। शैक्षिक सत्र : 2023-24 में विद्यालय में प्रवेश हेतु आयु वर्ग का विवरण देखें। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji