الأحد، 9 أبريل 2023

शख्सियत : जावेद आलम जो अपने परिचय के लिए किसी के मोहताज नही। अब परिषदीय विद्यालय के शिक्षक से बनेंगे डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता।

शख्सियत: जावेद आलम जो अपने परिचय के लिए किसी के मोहताज नही। अब परिषदीय विद्यालय के शिक्षक से बनेंगे डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता।

आजकल सोशल मीडिया पर 19 मार्च को लोक सेवा आयोग के अंदर बने अशोक स्तंभ के सामने यूपी लोक सेवा आयोग के गेट के पास बॉलीवुड के मशहूर गीतकार पीयूष मिश्रा की फिल्म गुलाल के गाने 'आरंभ है प्रचंड है' पर एक व्यक्ति के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले ज्यादातर लोगों ने इस वीडियो को देखा भी होगा। इनके बारे में भी बहुत से लोग जानते होंगे। इनका नाम जावेद आलम है। आज मेरे सर जी डॉट इन आपको इस शख्सियत से रूबरू कराएंगे..

जावेद आलम - बेसिक शिक्षा का चमकता सितारा

अपने मनोरंजक शिक्षण कौशल से सुर्खियां बटोरने वाले नीलचौल क्षेत्र के परिषदीय शिक्षक जावेद आलम का नाम बेसिक शिक्षा जगत में शायद ही कोई व्यक्ति न जानता हो। वायरल वीडियो में डांस करते दिख रहे शख्स का नाम जावेद आलम है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सफल उम्मीदवारों की सूची में जावेद आलम का नाम चौथे स्थान पर है।

जावेद आलम ने 9 बार यूपीपीसीएस की मुख्य परीक्षा दी और 2 बार इंटरव्यू तक पहुंचे। इस बार वह अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रहे। पिछले इंटरव्यू में जावेद असफल हो गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपने सपनों को पंख दिए और अपने सपने को साकार कर दिखाया।

जावेद आलम का चयन 2013 में बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक के पद पर हुआ था। वर्तमान में वह महराजगंज की निचनौल तहसील के रौतर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाते हैं। बच्चों को पढ़ाने का उनका अंदाज ऐसा है कि वह जिले के अधिकारियों के साथ-साथ सभी के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। वह खेल और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को विज्ञान और गणित जैसे कठिन विषय पढ़ाते हैं। जावेद टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'कौन बनेगा करोड़पति' की तर्ज पर उनके स्कूल में भी उनके स्कूल के बच्चों के बीच 'कौन बनेगा सैकड़ापति' नामक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें बच्चे हॉट सीट पर बैठकर सामान्य ज्ञान के सवाल-जवाब करते हैं। सही ढंग से उत्तर देने वाले छात्र को 100 रुपये तक का इनाम भी देते हैं। उनके पढ़ने का तरीका बिल्कुल अलग है। विभाग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उनकी पढ़ाने की शैली के मुरीद हैं और इसके लिए उनकी तारीफ भी करते हैं।  

जावेद आलम महाराजगंज के रहने वाले हैं। इन्होंने बीटीसी, बीएड और नेट किया है। उनकी पत्नी एक निजी स्कूल में प्राचार्य हैं। उनके 2 बच्चे भी हैं। जावेद की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फेसबुक पर उन्होंने कोष्ठक में अपने नाम के साथ पंडित जावेद भारती लिखा है। फेसबुक पर उन्हें तीन लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। सीखने को मजेदार बनाने के लिए उनके पेज पर कई बेहतरीन वीडियो हैं।

वायरल हो रहे वीडियो को लेकर जावेद आलम ने कहा कि, इस बार जब मैं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अंदर पहुंचा तो मुझे अपना पुराना इंटरव्यू याद आ गया। इस बार मैंने अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए इंटरव्यू से पहले डांस करने का फैसला किया। उसके बाद मैं इंटरव्यू के लिए गया। इस बार का मेरा इंटरव्यू अच्छा रहा।

शख्सियत : जावेद आलम जो अपने परिचय के लिए किसी के मोहताज नही। अब परिषदीय विद्यालय के शिक्षक से बनेंगे डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji