الخميس، 1 يونيو 2023

राज्य सरकारें और केंद्र सरकार पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें - विजय कुमार बंधु

राज्य सरकारें और केंद्र सरकार पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें - विजय कुमार बंधु



गोरखपुर:- अटेवा पेंशन बचाओ मंच के शिक्षकों-कर्मचारियों ने एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु का बुधवार को कालेसर जीरो प्वांइट पर भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एमओपीएस विजय बंधु ने कहा कि 1 जून से चंपारण से पेंशन रथ यात्रा निकाली जाने की बात करते हुए कहा कि सरकार चाहे वह केंद्र की हो अथवा राज्य की पुरानी पेंशन बहाली पर गंभीरता से विचार करें, अन्यथा सत्ता से बेदखल होने को तैयार रहें। वार्ता के दौरान उन्होंने नारा दिया, आज जीते हैं पांच प्रदेश आगे जीतेंगे पूरा देश।

अटेवा मांडलिक मंत्री अभिषेक गुप्त ने कहा कि 2024 में अगर पेंशन बहाल नहीं होती है तो सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान स्वागत समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष अटेवा सुनील दूबे एवं महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया।

स्वागत समारोह मे विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री तारकेश्वर शाही, जिला उपाध्यक्ष संतोष पाठक, अजय भास्कर, मनोज, राजकुमार, अजीत, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार, राजेश यादव अजय, कलीमुल्लाह, नरेंद्र यादव, अरविंद यादव, वरुण दुबे, अनवर अयाज समेत सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-कर्मचारी मौजूद थे।


PGI के कर्मचारी संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली को बनाया संयुक्त मोर्चा

लखनऊ:- पीजीआई के कर्मचारी संगठन ने बुधवार को नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन, कर्मचारी महासंघ, इंजीनियरिंग फोरम, मिनिस्टीरियल फोरम के पदाधकारियों की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त मोर्चा बनाने का निर्णय लिया। इस बैठक में उपस्थित सभी यूनियन के पदाधकारियों ने इसका समर्थन किया। संयुक्त मोर्चा संस्थान में कार्यरत कर्मियों व उनके आश्रित्रों के इलाज के लिए ओपीडी में दिखाने व वार्ड में बेड आरक्षित किये जाने समेत लंबित मांगों पर काम करेगा। संस्थान की सभी यूनियन मिलकर संयुक्त मोर्चा बनाएंगी। जल्द ही मोर्चा के पदाधकारियों के नामों की घोषणा होगी।

राज्य सरकारें और केंद्र सरकार पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें - विजय कुमार बंधु Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji