Sunday 6 August 2023

बेसिक शिक्षा : प्रत्येक जनपद में रखे जाएंगे दो-दो मुख्यमंत्री निपुण भारत सहयोगी। आवेदन शुरू, इस तरह होगी भर्ती की प्रक्रिया।

बेसिक शिक्षा : प्रत्येक जनपद में रखे जाएंगे दो-दो मुख्यमंत्री निपुण भारत सहयोगी। आवेदन शुरू, इस तरह होगी भर्ती की प्रक्रिया।

उत्तर प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को बुनियादी भाषा एवं गणित कौशल में दक्ष बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में सरकार द्वारा शिक्षा सुधार की पहल को गति देने के लिए मुख्यमंत्री निपुण भारत सहयोगी की भर्ती की जाएगी। प्रत्येक जिले में दो-दो कुल 150 कुशल भारत सहयोगी रखे जाएंगे।

इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से www.cmnba.in पर आवेदन मांगे गए हैं। शनिवार से मुख्यमंत्री निपुण भारत सहयोगी की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। आवेदन 20 अगस्त तक किया जा सकता है। इसमें यूजी पीजी के साथ-साथ कार्य अनुभव और एनआईआरएफ टॉप 100 रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटी, 60 फीसदी अंकों के साथ कॉलेज पास युवा आवेदन कर सकते हैं। उन्हें हिंदी और अंग्रेजी भाषा में मौखिक और लेखन में विशेषज्ञता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री निपुण भारत सहयोगी पात्रता मापदंड

  • भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आयु 22-27 वर्ष के बीच होनी चाहिए (1 जुलाई 2023 तक)।
  • अंग्रेजी और हिंदी में कुशल (लिखित और बोली जाने वाली) होनी चाहिए।
  • 2 वर्ष के पूर्णकालिक कार्य अनुभव के साथ स्नातक* होना चाहिए या
  • 1 वर्ष के पूर्णकालिक कार्य अनुभव के साथ स्नातकोत्तर

बेसिक शिक्षा : प्रत्येक जनपद में रखे जाएंगे दो-दो मुख्यमंत्री निपुण भारत सहयोगी। आवेदन शुरू, इस तरह होगी भर्ती की प्रक्रिया। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji