Saturday 26 August 2023

विद्यालयों में एक सप्ताह में 29 घंटे पढ़ाई, तथा एक वर्ष में कुल 180 दिन ही लगेंगी कक्षाएं।

विद्यालयों में एक सप्ताह में 29 घंटे पढ़ाई, तथा एक वर्ष में कुल 180 दिन ही लगेंगी कक्षाएं।

स्कूलों में नया पाठ्यक्रम लागू होने पर न सिर्फ परीक्षा बल्कि पढ़ाई का पैटर्न भी बदल जाएगा। इसका मुख्य फोकस बच्चों को पढ़ाई के अनावश्यक दबाव से राहत दिलाना है। यही कारण है कि स्कूलों के लिए तैयार किए गए नए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे (NCF) में स्कूली शिक्षा के सभी स्तरों के लिए वैश्विक मानकों के आधार पर पढ़ाई के घंटे तय किए गए हैं।

• नए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे में पढ़ाई के घंटे भी तय।

• वर्ष में 10 दिन बिना स्कूल बैग के स्कूल आना होगा।

• दस दिनों तक अधिकतम 50 मिनट की होंगी कक्षाएं।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत तैयार नए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के अंतर्गत अब स्कूलों में एक सप्ताह में केवल 29 घंटे ही पढ़ाई होगी। इसमें सोमवार से शुक्रवार तक पांच से साढ़े पांच घंटे और महीने के दो शनिवार को कुछ घंटे की पढ़ाई होगी, वहीं दो शनिवार को छुट्टी रहेगी। प्रत्येक चरण में कक्षाओं की अधिकतम अवधि 35 मिनट है। मुख्य विषय कक्षाओं के लिए प्रत्येक चरण के अनुसार 40 से 50 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

इस दौरान साल में सिर्फ 180 दिन ही स्कूलों में कक्षाएं लगेंगी। गर्मी और सर्दी की छुट्टियो सहित राष्ट्रीय छुट्टियों के कारण स्कूल साल में केवल 220 दिन खुलते हैं। 20 दिन परीक्षाओं में और 20 दिन विभिन्न गतिविधियों में व्यतीत होते हैं। ऐसे में पढ़ाई सिर्फ 180 दिन ही होती है। इसी आधार पर पढ़ाई का पूरा शेड्यूल तय किया गया है।

विद्यालयों में एक सप्ताह में 29 घंटे पढ़ाई, तथा एक वर्ष में कुल 180 दिन ही लगेंगी कक्षाएं। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji