الاثنين، 14 أغسطس 2023

प्रदेश में 5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य, 14 और 15 अगस्त को निजी व सरकारी वाहनों पर तिरंगा लगाने की अपील।

प्रदेश में 5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य, 14 और 15 अगस्त को निजी व सरकारी वाहनों पर तिरंगा लगाने की अपील।

 🔖 उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य।

🔖 हर घर तिरंगा अभियान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य।

🔖 घर, ऑफिस, स्कूल, दुकान, औद्योगिक संस्थान में तिरंगा।

🔖 पिछले वर्ष 4.76 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर उत्तर प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करने के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों से अमृत महोत्सव में भाग लेने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से 15 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराकर अमृत महोत्सव को सफल बनाने की भी अपील की। माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश में लक्ष्य से ज्यादा झंडे फहराए जाएंगे।

प्रदेश के आम जनमानस में देश प्रेम के प्रति बढ़ते उत्साह को देखकर तो यही लगता है कि इस बार हर घर तिरंगा अभियान में लक्ष्य से भी अधिक झंडे फहराए जाने की संभावना है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अनुमानित कुल तीन करोड़ 98 लाख 76 हजार 217 आवास हैं। इतने बड़े लक्ष्य के सापेक्ष योगी सरकार ने प्रदेश में झंडों की उपलब्धता का भी विशेष प्रबंध किया 14 एवं 15 अगस्त को वाहनों पर तिरंगा लगाने की अपील

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने प्रदेश में सभी प्रकार के (निजी व सरकारी) वाहनों पर 14 और 15 अगस्त को तिरंगा झंडा लगाने की अपील की है। इस संबंध में परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने रविवार को प्रदेश के सभी उप परिवहन आयुक्त एवं समस्त संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन-प्रवर्तन) समेत सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में 5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य, 14 और 15 अगस्त को निजी व सरकारी वाहनों पर तिरंगा लगाने की अपील। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji