Tuesday 31 January 2023

अत्यावश्यक : PFMS पोर्टल के माध्यम से मार्च 2023 तक कंपोजिट ग्रांट की धनराशि इस्तेमाल नही हुई तो जीरो बैलेंस खाते से लैप्स हो जाएगी बची हुई धनराशि।

अत्यावश्यक : PFMS पोर्टल के माध्यम से मार्च 2023 तक कंपोजिट ग्रांट की धनराशि इस्तेमाल नही हुई तो जीरो बैलेंस खाते से  लैप्स हो जाएगी बची हुई धनराशि।


   प्रदेश के समस्त परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था से लेकर साफ सफाई तक कार्यों को पूरा करने के लिए प्रत्येक विद्यालय को छात्र संख्या के सापेक्ष धनराशि कंपोजिट ग्रांट के अंतर्गत पूर्व में ही भेजी जा चुकी है। जिसका उपभोग मार्च 2023 तक किया जाना है, लेकिन प्रदेश के अधिकांश स्कूलों ने अभी तक इस धनराशि का 30% से अधिक उपयोग नहीं किया है। चूंकि इस बार से कंपोजिट ग्रांट के उपभोग के लिए वर्तमान शैक्षिक सत्र से PFMS खातों का संचालन आवश्यक कर दिया गया है। इसी कारण इस धनराशि का उपयोग अभी तक नहीं हो पा रहा है। क्योंकि PFMS खातों के संचालन हेतु शिक्षकों को सही ढंग से प्रशिक्षण ही नही दिया गया है। 

    इस कार्य के लिए ज्यादातर शिक्षक बीआरसी कार्यालयों का चक्कर लगाते हैं। खातों के संचालन के लिए कई ब्लॉकों में तो स्थिति यह है कि बीआरसी के ऑपरेटर शिक्षकों को खाता संचालन का तरीका बताने के बजाए बेझिझक खातों का संचालन खुद ही कर रहे हैं। कंपोजिट ग्रांट बीते वर्ष अगस्त में ही सभी स्कूल के खातों में भेजी गई थी। लेकिन 5 माह बाद भी धनराशि का उपभोग शिक्षक खुद नहीं कर पा रहे हैं। जबकि इस कंपोजिट धनराशि का तय मार्च तक उपभोग नहीं हुआ तो यह लैप्स हो जाएगी।


आदरणीय शिक्षक गण आप हमारे Whatsapp और Facbook ग्रुप से जुड़ सकते है!   


 

अत्यावश्यक : PFMS पोर्टल के माध्यम से मार्च 2023 तक कंपोजिट ग्रांट की धनराशि इस्तेमाल नही हुई तो जीरो बैलेंस खाते से लैप्स हो जाएगी बची हुई धनराशि। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji