कक्षा 4-5 हेतु विकसित निपुण लक्ष्य, सूची एवं तालिका तथा भाषा/गणित विषय की शिक्षक निर्देशिका के वितरण एवं प्रयोग के संबंध में आदेश।
निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति हेतु स्पष्ट एवं मापने योग्य (Measurable Goals) लक्ष्यों का निर्धारण किया गया है। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 1-3 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने एवं कक्षानुरूप स्तर पर लाने के लिए सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं।
निपुण भारत मिशन के निर्धारित लक्ष्यों की सम्प्राप्ति एवं बच्चों के शिक्षण अधिगम अभिवृद्धि हेतु राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जेम के माध्यम से मुद्रित करायी गयी शैक्षणिक सामग्री निम्नांकित विवरणानुसार आपूर्तिदाता के माध्यम से जनपदों को इस आशय के साथ उपलब्ध करायी जा रही है कि समस्त परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों में इनकी उपलब्धता एवं प्रयोग कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।
आज्ञा से,
महानिदेशक
1) कक्षा 1-3 - निपुण लक्ष्य
2) कक्षा 1-3 - सूची एवं तालिका (भाषा एवं गणित)
3) कक्षा 4-5 - तालिका (भाषा एवं गणित)
4) कक्षा 6-8 - गणित, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी एवं सामाजिक विषय की तालिका
5) कक्षा 4-5 के शिक्षकों के प्रयोगार्थ विकसित भाषा एवं गणित विषय की शिक्षक निर्देशिका