الثلاثاء، 11 أبريل 2023

केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 का परिणाम घोषित।

केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 का परिणाम घोषित।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 तक ऑनलाइन (सीबीटी) मोड में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 16वें संस्करण का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा का परिणाम सीटीईटी की वेबसाइट https://ctet.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की मार्कशीट और क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट भी जल्द ही डिजिलॉकर में अपलोड किए जाएंगे। CTET दिसंबर 2022 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज मोबाइल नंबर का उपयोग करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

सीटेट परीक्षा दिसंबर, 2022 का विवरण इस प्रकार है :

                                   Paper I         Paper II 

पंजीकृत उम्मीदवार        17,04,282       15,39,464

उपस्थित उम्मीदवार        14,22,959       12,76,071

उत्तीर्ण उम्मीदवार             5,79,844         3,76,025  

केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 का परिणाम घोषित। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji