शैक्षिक सत्र 2023-24 में परिवार सर्वेक्षण अभियान दिनांक 01/04/2023 से 15/05/2023 तक संचालित किया जायेगा। इस बार का परिवार सर्वेक्षण पिछले कई वर्षो में किए गए सर्वे से काफी हट कर है। क्योंकि इस बार का सर्वेक्षण एक नए प्रपत्र पर परिवार के मुखिया से लेकर घर के सभी सदस्यों का विवरण भर कर बाद में प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
परिवार सर्वेक्षण प्रपत्र को भरने के साथ साथ परिवार के मुखिया का विवरण तथा 14 साल के ऊपर के सदस्यों का विवरण सहित 0 से 14 साल तक के बच्चों का विवरण घर-घर जाकर सर्वे करते हुए प्रेरणा पोर्टल पर मई माह के अंत तक अपलोड करना है। आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हीकरण एवं नामांकन के विवरण हेतु सर्वे प्रपत्र और सामाजिक सुरक्षा योजना का सर्वे और रजिस्टर भी बनाना है। परिवार सर्वेक्षण प्रपत्र संलग्नक 1 और 2 को विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखा जायेगा तथा परिवार सर्वेक्षण के प्रपत्रों के विवरण को दिनांक 31/05/2023 तक प्रेरणा पोर्टल के परिवार सर्वेक्षण DCF पर प्रधानाध्यापकों द्वारा अपलोड किया जायेगा।
परिवार सर्वेक्षण 2023 के भरे हुए प्रपत्रों को प्रेरणा पोर्टल पर भरने की पूरी प्रक्रिया को सरल और आसान तरीके से बिन्दुवार समझें –