Sunday 20 August 2023

राजस्व लेखपाल के लगभग 5000 पद समाप्त! चकबंदी लेखपाल के 5000 पदो को राजस्व लेखपाल में किया गया मर्ज!

राजस्व लेखपाल के लगभग 5000 पद समाप्त! चकबंदी लेखपाल के 5000 पदो को राजस्व लेखपाल में किया गया मर्ज!

कार्यालय ज्ञाप

अवगत कराना है कि शासन स्तर पर राजस्व विभाग से सम्बन्धित विषयों की विभागीय समीक्षा की गयी जिसके दौरान परिलक्षित हुआ है कि चकबन्दी विभाग द्वारा ग्रामों की चकबन्दी कार्य निष्पादन में अत्यधिक विलम्ब किया जाता है और चकबन्दी प्रक्रिया के अधीन होने वाली कार्यवाहियों की समुचित जानकारी ग्रामवासियों को प्रदान नहीं की जाती जिसके कारण ग्रामवासी क्षुब्ध होकर शासन व विभिन्न प्रशासनिक स्तरों पर निरन्तर शिकायत करते रहते हैं। समीक्षा के दौरान यह भी संज्ञान में आया है कि चकबन्दी विभाग में उपलब्ध कार्य की मात्रा की तुलना में चकबन्दी कार्मिकों की संख्या बहुत अधिक है जिसके कारण बड़ी संख्या में चकबन्दी कार्मिकों के पास चकबन्दी कार्य का अभाव है जबकि राजस्व परिषद उ0प्र0 के अधीनस्थ न्यायालयों/कार्यालयों/तहसीलों में कार्मिको की संख्या की कमी के कारण इन न्यायालयों/कार्यालयों/तहसीलों द्वारा अपेक्षित / लक्षित कार्यों के निष्पादन में अनावश्यक विलम्ब होता है। समीक्षा के पश्चात विधिवत् विचारोपरान्त शासन द्वारा निम्नवत् निर्देश दिये जा रहे है:-

1- चकबन्दी मे आवश्यकता न होने की दशा में लगभग 5000 (हजार) लेखपाल, चकबन्दीकर्ता, ए०सी०ओ० सी०ओ० आदि को राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्रयोजन हेतु सम्बद्ध किया जाय। ताकि राजस्व विभाग में कार्मिकों की कमी को पूरा किया जा सके।

2- चकबन्दी का कार्य समय से और पारदर्शिता के साथ कराया जाय।

3- जन शिकायतों का पारदार्शिता एवं समय-सीमा के भीतर गुणवतापूर्ण निस्तारण किया जाय। इस सम्बन्ध में यह कहने का निदेश हुआ है कि उपरोक्त निर्देशों के क्रम में अपेक्षित कार्यवाही ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय।

राजस्व लेखपाल के लगभग 5000 पद समाप्त! चकबंदी लेखपाल के 5000 पदो को राजस्व लेखपाल में किया गया मर्ज! Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji