Sunday 6 August 2023

निपुण भारत मिशन की प्रगति हेतु उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में 2-2 मुख्यमंत्री निपुण भारत सहायकों की नियुक्ति किए जाने हेतु विज्ञप्ति हुई जारी।

निपुण भारत मिशन की प्रगति हेतु उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में 2-2 मुख्यमंत्री निपुण भारत सहायकों की नियुक्ति किए जाने हेतु विज्ञप्ति हुई जारी।

आवेदन हेतु वेबसाइट लिंक 

http://www.cmnba.in/home.html

उत्तर प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को बुनियादी भाषा एवं गणित कौशल में दक्ष बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में सरकार द्वारा शिक्षा सुधार की पहल को गति देने के लिए मुख्यमंत्री निपुण भारत सहयोगी की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रत्येक जिले में दो-दो कुल 150 मुख्यमंत्री निपुण भारत सहयोगी रखे जायेंगे।

इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विज्ञप्ति जारी करके www.cmnba.in पर आवेदन मांगे गए हैं, आवेदन 20 अगस्त 2023 तक किया जा सकता है। इसमें स्नातक/परास्नातक के साथ-साथ कार्य अनुभव और NIRF टॉप 100 रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटी, 60 फीसदी अंकों के साथ कॉलेज पास युवा आवेदन कर सकते हैं। उन्हें हिंदी और अंग्रेजी भाषा में मौखिक और लेखन में विशेषज्ञता प्राप्त होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री निपुण भारत सहयोगी हेतु पात्रता मापदंड

  • भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आयु 22-27 वर्ष के बीच होनी चाहिए (1 जुलाई 2023 तक)।
  • अंग्रेजी और हिंदी में कुशल (लिखित और बोली जाने वाली) होनी चाहिए।
  • 2 वर्ष के पूर्णकालिक कार्य अनुभव के साथ स्नातक होना चाहिए।
  • 1 वर्ष के पूर्णकालिक कार्य अनुभव के साथ स्नातकोत्तर।

निपुण भारत मिशन की प्रगति हेतु उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में 2-2 मुख्यमंत्री निपुण भारत सहायकों की नियुक्ति किए जाने हेतु विज्ञप्ति हुई जारी। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji