उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2022 हेतु प्रस्तुतीकरण एवं साक्षात्कार के संबंध में निर्देश व समय सारिणी जारी, आज 16 अगस्त 2023 से शुरू होगा साक्षात्कार।
उत्तर प्रदेश : राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए साक्षात्कार आज 16 अगस्त 2023 से शुरू।
लखनऊ। प्रदेश में बेसिक के स्कूलों में तैनात शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। विभाग की ओर से दो बार तारीख बढ़ाने के बाद प्राप्त आवेदन में से 255 आवेदन सही पाए गए हैं। अब इनके साक्षात्कार 16 से 21 अगस्त 2023 के बीच मंडल के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।
साक्षात्कार हेतु प्रत्येक शिक्षक को अपने प्रस्तुतिकरण के लिए पांच मिनट का समय दिया जाएगा।