Saturday 25 March 2023

Breaking News : केंद्रीय कर्मचारियों का DA 38% से बढ़कर 42% हुआ। केंद्र ने दी मंजूरी।

Breaking News : केंद्रीय कर्मचारियों का DA 38% से बढ़कर 42% हुआ। केंद्र ने दी मंजूरी। 

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के DA और पेनशानभोगियों के महंगाई राहत यानी DR में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इस 4% की बढ़ोतरी के बाद अब DA और DR क्रमश: 42 प्रतिशत हो जायेगा। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा, आइए जान समझते हैं।

कितनी हो जाएगी सैलरी: 

मान लीजिए कि केंद्र सरकार के किसी कर्मचारी की प्रति माह  बेसिक सैलरी 23,500 रुपये है। कर्मचारी को 38 फीसदी के लिहाज से महंगाई भत्ता 8,930 रुपये मिलता था। अब जब डीए बढ़कर 42 फीसदी हो गया है तो यह रकम 9,870 रुपये हो जाएगी। इस तरह, कर्मचारी की सैलरी में 9,870 रुपये- 8,930 = 940 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। वही मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि DA और DR बढ़ने से सरकारी खजाने पर सालाना 12,815.60 करोड़ रुपये का असर पड़ेगा।

कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त एक जनवरी, 2023 से दी जाएगी।

Breaking News : केंद्रीय कर्मचारियों का DA 38% से बढ़कर 42% हुआ। केंद्र ने दी मंजूरी। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji