Friday 29 September 2023

प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में मनाया जाएगा भारतीय भाषा महोत्सव कार्यक्रम, विभिन्न विषयों पर 11 दिसंबर तक आयोजित होंगे कार्यक्रम।

प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में मनाया जाएगा भारतीय भाषा महोत्सव कार्यक्रम, विभिन्न विषयों पर 11 दिसंबर तक आयोजित होंगे कार्यक्रम।

लखनऊ : प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में भारतीय भाषा महोत्सव मनाया जायेगा। इसके तहत 29 सितंबर से 11 दिसंबर तक विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।. इसके लिए विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के डायट प्राचार्यों और बीएसए को विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्य स्तर पर 75 दिवसीय भारतीय भाषा महोत्सव का आयोजन जायेगा।. NEP 2020 के तहत स्कूलों में स्थानीय भाषाओं और मातृभाषा को समृद्ध और मजबूत बनाए रखने के लिए 'भाषाएँ अनेक भाव एक' थीम पर 11 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने कहा है कि इसके तहत स्कूल, क्लस्टर, पंचायत, ब्लॉक संसाधन केंद्र और जिला स्तर पर भाषा सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा।

भारत सरकार द्वारा 'भाषाएँ अनेक भाव एक' विषय पर आधारित 75 दिवसीय भारतीय भाषा महोत्सव के आयोजन के संबंध में।


प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में मनाया जाएगा भारतीय भाषा महोत्सव कार्यक्रम, विभिन्न विषयों पर 11 दिसंबर तक आयोजित होंगे कार्यक्रम। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Apne Sir Ji